आरोप है कि उक्त महिला कमरे में गई तो चंद्रमोहन महाराज ने अपने साथी कुलदीप के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी प्रकार साथी महिला से 17 जून को चंद्रमोहन महाराज ने दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला को धमकी दी गई कि उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली गई है। अगर उसने मुंह खोला तो उसे वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िताओं की तहरीर पर उनका मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें चंद्रमोहन महाराज, कुलदीप और दो अन्य महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।