एसआईटी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुराग, मंदीप, कुलदीप, सुभाष, ओमबीर सिंह, जयदीप, अनूप सिंह व सुमित हरियाणा के विभिन्न शहरों के रहने वाले हैं। आशीष (राजस्थान), रघुवीर सिंह व प्रशांत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
रुस्तम अली (जवाली), वीरेंद्र (नूरपुर), राणा मोहन (नूरपुर), मनोज कुमार (नूरपुर), विनीत कुमार (बैजनाथ), सोनू जरियाल (जवाली), कमल (जवाली), अंकुश शर्मा (कंडवाल), अखिल (गंगथ), मुनीष चौधरी (जवाली), संदीप कुमार (फतेहपुर), प्रतीक गुलेरिया (जवाली), साहिल कुमार (जवाली), रजत (जवाली), संगम ठाकुर, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार (शाहपुर) व अभिनाश कुमार (नूरपुर) शामिल हैं।
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में अभी तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जवाली से संबंधित बिक्रम अभी तक एसआईटी की पहुंच से दूर है। आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। - अमित शर्मा, एसआईटी, प्रमुुख।