फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने ले जाकर मोबाइल छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मजदूरों को काम दिलाने के बहाने ले जाकर सुनसान जगह पर उनके मोबाइल लूटने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जोगीवाला दीपक गैरोला ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नेहरू कॉलोनी में गणेश मंडल नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। गणेश नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में कार्य करता है। बताया कि दो स्कूटी सवार रिस्पना पुल में उनके पास आए और उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। कुछ दूरी पर दोनों ने उसके मोबाइल छीना और भाग गए। शिकायत के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दोनों शातिरों को छह नंबर पुलिया के पास से स्कूटी समेत गिरफ्तार लिया गया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया। चौकी इंजार्च ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी है। दोनों सुबह के समय रिस्पना पुल पर गए और गणेश मंडल को काम दिलाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर रिंग रोड इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास ले गए और उससे कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और उसे छीनकर भाग गए। बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें