फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : हरिद्वार से चलीं दो ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Thu, 28 Jan 2021 12:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन देहरादून के बजाय हरिद्वार से होने की वजह से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को हरिद्वार जाना पड़ा।

विज्ञापन


हरिद्वार और रायवाला के बीच रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे बोर्ड ने 10 घंटे का ब्लॉक लिया था। इसी वजह से इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि देर शाम निर्माण कार्य पूरा होने के बाद देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को देहरादून से ही रवाना किया गया।

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि नंदा देवी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और मसूरी एक्सप्रेस निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही देहरादून पहुंच गई थीं। आरओबी का निर्माण पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार से ट्रेनों को देहरादून से ही रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें