फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देहरादून से नहीं जाएंगी शताब्दी और काठगोदाम एक्सप्रेस

Mon, 17 Apr 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
दून-हरिद्वार के बीच ट्रैफिक ब्लॉक होने से सोमवार से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगेगा। सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस दून से रवाना नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन


देहरादून रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य की वजह से 17 अप्रैल से 23 मई तक 16 ट्रेंनें दून से संचालित नहीं हो पाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से ही किया जाएगा। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को हरिद्वार तक ही आएगी। जिससे दून से शाम पांच बजे जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का भी संचालन हरिद्वार से ही होगा।

इसी तरह, इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस भी सोमवार को हरिद्वार तक ही आएगी। इसके चलते दून से संचालित होने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस को भी हरिद्वार से ही रवाना किया जाएगा। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक सीताराम ने बताया कि इस बारे में एनाउंसमेंट के जरिये भी यात्रियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफंड को लेकर हो रही किचकिच

demo pic
रविवार को भी किराया लौटाने को लेकर रिजर्वेशन काउंटर यात्रियों और रेलकर्मियों में किचकिच होती रही। दरअसल, कुछ यात्री हरिद्वार तक का किराया लौटाने की मांग कर रहे थे। जबकि रेलकर्मियों ने पूरा टिकट कैंसिल कराने पर ही रिफंड होने की जानकारी दी।

उधर, रेलवे के बड़े अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के हरिद्वार तक रद होने की स्थिति में यदि यात्री हरिद्वार तक का टिकट कैंसिल करना चाहता है तो उतना पैसा वापस ले सकता है। इसे लेकर सोमवार को अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट करने का दावा किया है।

इन ट्रेनों का नहीं हो सकेगा दून से संचालन
उज्जैनी एक्सप्रेस, इंदौरी एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, कोच्चुवेली एक्सप्रेस, मदुरै एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें