आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात उनके पिता ने उनके साथ मारपीट की। इसके साथ पिता ने उनके साथ अश्लील हकरतें की। विरोध करने पर चुप रहने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई से की तो उसने भी उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
दोनों ने अपने पिता व भाई से अपनी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों के पिता व भाई से पूछताछ की जा रही है। मामला घरेलू विवाद का निकलकर आ रहा है।