फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली सब्जी खाने से दो सगी बहनों ने तोड़ा दम, एक गंभीर

Sun, 20 Dec 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के चुड़ियाला क्षेत्र के खेलपुर गांव में जहरीली सब्जी खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि अन्य चचेरी बहन को इलाज के लिए देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों बहनों के शवों को गांव लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


भगवानपुर थानाक्षेत्र की तेज्जुपुर चुड़ियाला चौकी के खेलपुर गांव में शुक्रवार की रात तीन बहनों की खाना खाते ही हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन उनको लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े।

यहां जिंदा हसन की दो बेटियों (16 व 14 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि भाई तासिन हसन की 12 वर्षीय बेटी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लड़कियों की हालत बिगड़ी तो घर वालों को चला पता

इसके बाद परिजनों ने शनिवार सुबह दोनों बहनों के शवों को गांव लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। गांववालों का कहना है कि छिपकली गिरने से सब्जी जहरीली हो गई थी पर घरवालों को इसका पता तब लगा जब लड़कियों की हालत बिगड़ने लगी।

मामले में तेज्जुपुर चौकी प्रभारी मनोज सिरौला का कहना है कि ऐसी सूचना मिलने पर गांव जाकर पड़ताल की जा रही है। परिजन तीसरी बेटी का इलाज कराने देहरादून गए हैं, इसलिए मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेज कर जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें