फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! 102 साल के बुजुर्ग के कूल्हे की सफल सर्जरी

Sat, 19 Dec 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों को भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता है। दून अस्पताल के डॉक्टरों ने हर जगह से निराश हो चुके 102 साल के बुजुर्ग की हड्डी का ऑपरेशन करने में करिश्माई कामयाबी हासिल की है। सर्जरी के बाद बुजुर्ग की हालत बेहतर है। बुजुर्ग की अधिक उम्र का हवाला देते हुए निजी अस्पतालों ने सर्जरी करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


दून अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि बिहार निवासी 102 वर्षीय प्यारेलाल दून के इंदिरा नगर में रहते हैं।

कुछ दिन पहले वह अपने घर के आंगन में लड़खड़ा कर गिर पड़े। एक्सरे में उनके कूल्हे की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहली बार की इतनी उम्र के मरीज की सर्जरी

प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की उम्र ज्यादा होने के कारण सर्जरी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस उम्र में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां जुड़ने में दिक्कत होती है। इसके अलावा भी अधिक उम्र के कारण कई तरह की समस्याएं होती हैं।

निराश परिजनों ने उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया। दून अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. वाईएस थपलियाल और डॉ. नूतन भट्ट ने करीब दो घंटे में जटिल सर्जरी की। सर्जरी के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार हो रहा है। डॉ. थपलियाल ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतनी अधिक उम्र के मरीज की सर्जरी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें