फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप जिला अस्पताल विकासनगर में 12 दिनों तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा ठप हो गई है। रेडियोलॉजिस्ट 12 दिन की छुट्टी पर हैं। गर्भवतियों और मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए देहरादून के सरकारी या निजी जांच केंद्रों पर जाना होगा। अस्पताल में जांच सेवा बंद होने से खासकर गर्भवतियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


उपजिला अस्पताल विकासनगर में पछवादून, जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश से मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं। यहां रोजाना करीब 30 अल्ट्रासाउंड जांच होती है। जबकि आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी होती है। अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों और मरीजों को आगे की तिथि दी जाती है। ऐसे में पहले से ही परेशानी रहती थी। अब रेडियोलॉजिस्ट अलिंद पोखरियाल 27 मई से सात जून तक अवकाश पर चले गए हैं। 12 दिन तक उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा ठप रहेगी। पछवादून और जौनसार बावर में उप जिला अस्पताल को छोड़कर किसी भी सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें