फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: दो पीसीएस अफसरों को किया गया मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त, शासन ने किए आदेश जारी

Sun, 24 Jul 2022 11:58 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आईएएस अफसर बनने की कतार में शामिल वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को शासन में अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी है। फिलहाल दो अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी है। दोनों अधिकारियों को नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार संभालने को कहा गया है। 
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) के दो अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी है। दोनों अफसरों को मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया। पीसीएस ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


रयाल अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता का प्रभार भी देख रहे हैं। निदेशक अपर सचिव (शहरी विकास) नवनीत पांडे भी मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अधिकारियों को नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार संभालने को कहा गया है। 

ये भी पढ़ें...कुर्सी पाने का ख्वाब टूटा: मैं डीपीओ हूं..आवास आवंटित करो, शक होने पर CDO कार्यालय चलने को कहा तो खिसकी महिला

कुछ और अफसरों के हो सकते तबादले 

दो पीसीएस अफसरों को नए प्रभार दिए जाने के बाद कुछ और अफसरों की एक और तबादला सूची जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि अपर सचिव पद पर तैनात कुछ और अफसरों को प्रभारों में फेरबदल हो सकता है। आईएएस अफसर बनने की कतार में शामिल वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को शासन में अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी है। अगस्त महीने के पहले पखवाड़े में शासन को पीसीएस से आईएएस बने अफसर मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें