फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 260 नए संक्रमित मिले, देहरादून बन रहा संक्रमण का हॉटस्पॉट

Sun, 24 Jul 2022 11:28 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून संक्रमण का हॉटस्पॉट बन रहा है। जिले में 149 संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं नैनीताल में 51, अल्मोड़ा में 14, रुद्रप्रयाग में 13, हरिद्वार में 12, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में 6-6, उत्तरकाशी में चार, टिहरी में तीन और चमोली जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना के मामले बढ़े ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 260 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 149 संक्रमित मामले देहरादून जिले के हैं। संक्रमितों मामलों को देखते हुए देहरादून संक्रमण का हॉटस्पॉट बन रहा है। प्रदेश की संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि सक्रिय मामले एक हजार पार हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1626 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों में 260 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले तीन दिन से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन कोविड सैंपलों की जांच का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। जिससे प्रदेश की संक्रमण दर 13 प्रतिशत से अधिक हो गई है। 

देहरादून जिले में 149 संक्रमित मामले सामने आए हैं। नैनीताल में 51, अल्मोड़ा में 14, रुद्रप्रयाग में 13, हरिद्वार में 12, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में 6-6, उत्तरकाशी में चार, टिहरी में तीन और चमोली जिले में दो संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर व चंपावत जिले में नया संक्रमित नहीं मिला है। 103 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे प्रदेश में सक्रिय मामले 1040 हो गए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.06 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...टैक्सी ड्राइवर का हत्यारोपी पकड़ा: नया-नया सीखा था तमंचा चलाना, हड़बड़ाहट में की ये गलती फिर मांगने लगा माफी

तीन दिन में कोरोना संक्रमण की स्थिति 

तिथि संक्रमित   दून में संक्रमित
23 जुलाई 260   149
22 जुलाई 201   117
21 जुलाई 183 113

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें