ऋषिकेश में नदी में नहाते वक्त मुंबई से आए दो छात्र डूब गए। दोनों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि मुंबई से 84 छात्र नए साल का सेलिब्रेशन मनाने के लिए रविवार की शाम को ऋषिकेश घूमने पहुंचे। सोमवार की सुबह वह ऋषिकेश के शिवपुरी से राफ्टिंग के लिए निकले।
जहां से 11 छात्र तपोवन में नीमब्रिज पर गए और उनमें से दो छात्र नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते वक्त दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। बहने वाले छात्रों में से एक की पहचान करन जादव पुत्र सूर्यकांत जादव निवासी मुंबई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जल पुलिस ने दोनों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।