डेढ़-डेढ़ किलो चिकन रोज खाते हैं दोनों
इनमें से मादा गुलदार का वजन करीब 17 किलो और नर का 15 किलो है। रेस्क्यू सेंटर प्रभारी अरविंद डोभाल के अनुसार इन दोनों को वजन के हिसाब से खाना दिया जाता है। इन्हें तीनों समय करीब आधा-आधा किलोग्राम चिकन दिया जाता है। वैसे रेस्क्यू सेंटर के मेन्यू में एक दिन चिकन, दूसरे दिन मटन और तीसरे दिन भैंसा है। लेकिन, इन दोनों को अभी मुलायम भोजन के रूप में चिकन ही दिया जाता है। दोनों को रैबीज के इंजेक्शन भी लगे हुए हैं। फिलहाल इन्हें कोई बीमारी नहीं है।
रानी हो चुकी है 23 साल की वृद्ध
चिड़ियाघर में पहले से ही एक मादा गुलदार मौजूद है। इसका नाम रानी है। लेकिन, वर्तमान में वह करीब 23 साल की हो चुकी है। आमतौर पर गुलदार की उम्र करीब 20 वर्ष तक रहती है। वर्तमान में भी मादा गुलदार रानी को फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। वह केवल खाना अब पहले की अपेक्षा कम खाती है।