फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को गंगा में डूबता देख कूदा छोटा, दोनों डूबे

Sun, 08 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में गंगा में हो रहे अंधाधुंध खनन से हुए गहरे गड्ढों ने दो भाइयों की जान ले ली। शुक्रवार को दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों में से जब एक डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने कूद गया लेकिन वह भी गड्ढे में समा गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे गांव के युवकों ने दोनों के शव बाहर निकाले। दोनों भाइयों की मौत से नई कुंडी गांव में शोक छाया हुआ है। घटना होली (शुक्रवार) के दिन शाम करीब चार बजे की है।

पथरी क्षेत्र के नई कुंडी गांव में चाऊमीन की ठेली लगाने वाले नरेंद्र कश्यप के दोनों बेटे राहुल उर्फ अभिषेक (18 वर्ष) और विकास (16) अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद गंगा की मुख्य धारा में नहाने गए हुए थे।
विज्ञापन


राहुल दोस्तों के बीच से हटकर तैरने लगा। इसी बीच वह डूबने लगा। बड़े भाई को डूबता देख विकास उसे बचाने गया तो वह भी उसी जगह डूब गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निकाले शव, गांव में मातम

दोस्तों की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव के कुछ युवकों ने गहरे गड्ढे से दोनों भाइयों के शव बरामद किए। शव मिलने की सूचना पर गांव में शोक छा गया।

सूचना पर पहुंची पथरी पुलिस को परिजन एवं ग्रामीणों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिए। शनिवार सुबह क्षेत्रीय विधायक यतीश्वरानंद और लक्सर विधायक संजय गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीणों ने भाइयों की मौत के लिए खनन माफिया को जिम्मेदार ठहराते हुए और मुआवजे की मांग को लेकर शेरपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

एसडीएम बीर सिंह बुद्धियाल की ओर से मुख्यमंत्री को मुआवजे के लिए पत्र भेजने की बात कहने पर विधायक और ग्रामीण शांत हुए और चार घंटे बाद जाम खोला गया। भाजपा विधायकों ने शोकाकुल परिवार को तीन लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें