फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धोखाधड़ी से दूसरे की जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपीड़ित ने आरोपियों से खरीदी थी 19.50 लाख रुपये की जमीन
I
I
I
Iदूसरे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ईस्ट होप टाउन की जमीन को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन

I
Iइस मामले में पीड़ित प्रभु दयाल रावत निवासी जलागम कॉलोनी कंडोलिया पौड़ी गढवाल ने शिकायत की थी। बताया कि आर्यन और उसके भाई दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें ईस्ट होप टाउन झाझरा स्थित जमीन को बेचने के लिए बताया। ये जमीन सक्षमवीर निवासी लखनऊ के नाम पर दर्ज थी। दोनों आरोपियों ने किसी दूसरे व्यक्ति को फर्जी सक्षमवीर बनाया और फर्जी दस्तावेज बनाकर पीड़ित को ईस्ट होप टाउन स्थित जमीन बेच दी। उससे 19.50 लाख रुपये लिए और जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम पर कर कब्जा दे दिया। पीड़ित जमीन का दाखिल-खारिज अपने नाम करने तहसील गया तो पता चला कि सक्षमवीर ने जमीन को 2016 में किसी व्यक्ति को बेच दी थी। इस जमीन पर न्यायालय की ओर से स्टे लगाया है। प्रेमनगर पुलिस ने मामले में आरोपी आर्यन और दीपक निवासी बागपत हाल निवासी प्रेमनगर को आरटीओ कार्यालय रोड झाझरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें