फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाराज बेरोजगार संघ के दो पदाधिकारी पानी की टंकी पर चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I
पुलिस प्रशासन में अफरातफरी, अनशन रहा जारी, मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
I
Iपरेड ग्राउंड में पिछले नौ दिन से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल समेत कुछ कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार और शासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज दो पदाधिकारी सर्वे चौक के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। उधर, भूख हड़ताल भी जारी रही।
I
Iउत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से विभिन्न मांगों काे लेकर किए जा रहे आंदोलन में आक्रोश बढ़ रहा है। पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर होने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर भूपेंद्र कोरंगा और सुरेश सिंह सर्वे चौक के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसके विरोध में हमने यह कदम उठाया है। अपनी मांगों को लेकर हमारे इरादे बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कांस्टेबल और वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में उम्र सीमा बढ़ाने, प्रतीक्षा सूची जारी करने के साथ ही समय पर सभी परीक्षाएं संपन्न कराने की मांग की। टंकी पर चढ़ने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें