फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: यमुनोत्री हाईवे पर दो हादसे, यमुना नदी में गिरा डंपर, डामटा के पास कार और बाइक की भिडंत

Tue, 09 Jul 2024 09:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Accident News: डंपर जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आ रहा था। ओजरी सिलाई बैंड के बीच वह हादसे का शिकार हो गया। वहीं, तीन बाइक सवार युवकों की भी कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार रात दो हादसे हो गए। ओजरी पालीगाड़ के पास एक डंपर यमुना नदी में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत की सूचना है। वहीं, डामटा के पास एक कार और बाइक की भिडंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर घायल को देहरादून रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


बडकोट एसओ दीपक कठैत ने बताया कि डंपर जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आ रहा था। ओजरी सिलाई बैंड के बीच वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक ही था, परिचालक ओजरी गांव के पास उतर गया था।

आतंकी हमला: शादी की पहली सालगिरह भी न मना पाए अनुज, किया था जल्द आने का वादा, तिरंगे में लिपटकर पहुंचे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कार और बाइक की टक्कर में गजेंद्र(23) पुत्र शिबू निवासी कवानू चकराता, सुरेंद्र(19) पुत्र शिबू निवासी क्वानू चकराता, और रणवीर(25) पुत्र अज्ञात निवासी ददा चकराता घायल हुए हैं। रणवीर को हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें