हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर जमा मोहल्ले वालों के साथ परिजन दोनों बच्चों को प्रेमनगर अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज की कोई व्यवस्था न होने का हवाला देते हुए कोरोनेशन रेफर कर दिया।
अस्पताल से एंबुलेंस मुहैया न कराने से परिजन निजी गाड़ियों से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने बर्न वार्ड और आईसीयू में बेड न होने का हवाला देते हुए कैलाश अस्पताल ले जाने को कहा।
परिजन बच्चों को लेकर कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां भी डॉक्टरों ने बेड न होने की बात कह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद परिजन श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल बच्चों को लेकर पहुंचे, जहां पर दोनों ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें...नशेड़ी चालक की मस्ती: मालिक की बोलेरो लेकर निकला, नाकेबंदी के बावजूद पुलिस को देता रहा चकमा, फिर खुद सामने आया तो खुला मामला
जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हादसा
करंट से झुलसे दोनों बच्चों रोहित और मोहित का बुधवार (24 मई) को जन्मदिन है। जन्मदिन को लेकर न सिर्फ बच्चे उत्साहित थे, बल्कि परिवार में भी जन्मदिन को लेकर तैयारियां चल रही थी, लेकिन जन्मदिन मनाने से पहले ही हादसा हो गया।