फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में आग से 20 बीघा गेंहू की फसल तबाह

Tue, 25 Apr 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सेलाकुई
विज्ञापन
गेहूं की फसल जलकर खाक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देहरादून जनपद के सहसपुर गांव में आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल सुरेश राठौर ने क्षति का आंकलन किया। लोगों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसकी चिंगारी नीचे खेतों में गिरने से आग भड़क जाती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 1:45 बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के आपस में टकराने से स्पार्किंग हो गई। इसकी चिंगारी खेतों में गिरी। देखते ही देखते खेत में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगती देख लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से नजीर अहमद पुत्र शहाबुद्दीन की तीन बीघा, शमशुद्दीन पुत्र असगर की पांच बीघा, समून अहमद पुत्र बसीर दो बीघा, असलम पुत्र बसीर दो बीघा, कासिम पुत्र बसीर दो बीघा, इरशाद पुत्र बयुद्दीन 2.50 बीघा, जमीर रहमान पुत्र जयालुद्दीन चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल तबाह हो गई। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिस जगह पर खेतों में आग लगी। 
विज्ञापन


उसके आसपास रिहाइशी इलाका होने के साथ ही 50 बीघा में अन्य लोगों के गेहूं की फसल भी थी। प्रधान नूसरत बानो का आरोप है कि सहसपुर ग्राम सभा में कई जगहों पर खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में कई मर्तबा तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग होती है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। आरोप लगाया कि कई बार की मांग के बावजूद विभाग तारों को नहीं कस रहा है। यूपीसीएल के अवर अभियंता कालूराम ने कहा कि अधीनस्थों को तार कसने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें