फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर गैस सिलिंडर से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से सड़क पर पलटा

Thu, 08 Feb 2024 02:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

गैस सिलिंडर से लदा ट्रक गैस गोदाम पहुंचने से पहले टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में  342 गैस सिलिंडर भरे हुए थे। चालक के अनुसार सामने से आ रही  कार को पास देने के दौरान ट्रक का पिछला और दाहिने तरफ का टायर अचानक फट गया।
विज्ञापन
सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर गैस सिलिंडर से लदा ट्रक गैस डिपो के समीप  टायर फटने से सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पहाड़ी ढलान होने के बावजूद ट्रक पिंडर नदी में गिरने से बच गया।

विज्ञापन


रुड़की से गैस सिलिंडर लेकर आ रहा ट्रक गैस गोदाम पहुंचने से पहले टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में  342 गैस सिलिंडर भरे हुए थे। चालक मनीष कुमार ने बताया कि  जब वह गैस गोदाम से पहले पहाड़ी ढलान उतर रहा था , तो  सामने से आ रही  कार को पास देने के दौरान ट्रक का पिछला और दाहिने तरफ का टायर अचानक फट गया। जिससे  ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।

ये भी पढ़ें...ठहाकों से गूंजा सदन:  जब द्वापर को बाबर समझा...बसपा विधायक को हुई गफलत, फिर मुस्कुराते सीएम धामी ने दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की सूचना पर नजदीक ही गैस डिपो के सभी कर्मचारी दौड़ पडे़ और  राहत व बचाव कार्य में जुट गए। गनीमत  रही कि ट्रक पहाड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद पिंडर नदी में नही गिरा। फिलहाल चालक भी सकुशल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें