घटना की सूचना मिलने के बाद लामाचौड़ चौकी प्रभारी संजय जोशी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर खून से लथपथ पड़े दोनों लोगों को वाहन से निकालने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं टूटा। पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।
राहगीरों ने बताया कि ईंट लदा ट्रक हल्द्वानी से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। पुलिस ने दोनों को एसटीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पहचान पत्र देखने और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त की।
मेडिकल चौकी पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मुखानी पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।