फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय डिवाइडर पर चढ़ी कार, हादसे में तीन लोग घायल

Thu, 11 Jun 2020 07:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में जोगीवाला पुलिस चौकी के पास कार के गलत दिशा से ट्रक को ओवर टेक करते समय हादसा हो गया। इस दौरान कार के क्षतिग्रस्त होने के साथ टिहरी के एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


टिहरी के हिंडोलाखाल निवासी रोशन लाल अपने बेटे कुलदीप और परिवार के विनोद के साथ देहरादून में एक हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद गुरुवार दोपहर कार से वापस जा रहे थे।


जोगीवाला पुलिस चौकी के पास हरिद्वार रोड से रिस्पना की तरफ आ रहे ट्रक (ट्राला) को कार चालक ने गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे कार ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि गनीमत रही कि कार सवार लोगों को गम्भीर चोट नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें