उत्तराखंड विद्वत सभा की ओर से जगम शिवालय (पलटन बाजार) में हुए कार्यक्रम में वार्षिक स्मारिका अमृत कुंभ का विमोचन करते महंत कृष्णगिरी महाराज व राज्यमंत्री आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो:: विद्वत सभा ने स्मारिका अमृत कुंभ का किया विमोचन - जगम शिवालय में हुए कार्यक्रम में महंत कृष्णगिरी महाराज व राजयमंत्री आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने किया विमोचन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तराखंड विद्वत सभा की ओर से बृहस्पतिवार को जगम शिवालय (पलटन बाजार) में हुए कार्यक्रम में वार्षिक स्मारिका अमृत कुंभ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि महंत कृष्णगिरी जी महाराज व उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष (राजयमंत्री) आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने स्मारिका का विमोचन करते हुए सराहना की। चारधाम परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ने कहा कि हिन्दू धर्म श्रेष्ठ है। हिन्दू धर्म पौराणिक परंपराएं, सभ्यता एवं संस्कृति से संपन्न है। वर्तमान समय में भारत अपनी इसी विशेषता के दम पर विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने स्मारिका में उल्लेखित शास्त्र पद्धति के महत्व पर भी विचार रखे। सभा जे अध्यक्ष आचार्य संदीप रतूड़ी ने संस्था के क्रियाकलापों व स्मारिका के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर विशेष जोर दिया। उस अवसर पर उपाध्यक्ष जय प्रकाश गोदियाल, महासचिव चंद्रप्रकाश प्रकाश ममगाईं, सहसचिव आचार्य सुभाष चमोली, कोषाध्यक्ष आचार्य हर्षपति गोदियाल, विपिन डोभाल, राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल व कई अन्य उपस्थित रहे। गौरव