फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: थराली में हादसा...प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Fri, 09 Aug 2024 02:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से हादसा हो गया। पैर फंसने से एक व्यक्ति नीचे गिर गया और हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
ट्रॉली से हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार सुबह गांव से बाजार आ रहा था। बताया जा रहा है ट्रॉली में पैर फंसने से व्यक्ति नीचे गिरा। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्राणमति नदी पर बीते साल पुल बह गया था, जिसके बाद यहां अस्थाई पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे थे, लेकिन एक माह पूर्व की बारिश में यह अस्थाई पुल भी बह गया। इसके बाद लोनीवि ने दो दिन पूर्व यहां ट्रॉली लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सियासी हलकों में सवाल:  क्या है शिष्टाचार भेंटों का सरोकार... पीएम मोदी और शाह से मुलाकातों का सिलसिला जारी

पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति थराली गांव का है। जिसका नाम विनोद सिंह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें