फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मंत्री का काफिला रोका, मकानों की दरारें दिखाई, जगह-जगह करना पड़ा विरोध का सामना

Fri, 09 Aug 2024 01:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

चमोली जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ा। जिला योजना की बैठक में कांग्रेस ने आक्रोश जताया तो वहीं एबीवीपी और एनएसआईयू छात्र संगठन के विरोध के चलते पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए ऑडिटोरियम का मंत्री उद्घाटन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के प्रभारी मंत्री का काफिला रोक कर आपदा प्रभावित बहुगुणान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यालय पर जिला योजना की बैठक लेकर प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत लौट रहे थे कि कर्णप्रयाग आते हुए बदरीनाथ हाईवे पर बहुगुणानगर के आपदा प्रभावितों ने उनका काफिला रोक दिया। प्रभावितों ने प्रभारी मंत्री से भू-धंसाव से प्रभावित घरों को देखने की मांग की। कहा कि लोग यहां खतरे के साये में रह रहे हैं।

विज्ञापन


इस पर मंत्री बहुगुणानगर पहुंचे और मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से डीएम को फोन किया और मामले में कार्रवाई करने व प्रभावितों को किराये पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बहुगुणानगर में भू-धंसाव के कारण 38 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। मगर उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  आपदा के बाद नए पैदल मार्ग पर बसाए पड़ावों की सुरक्षा भगवान भरोसे, लिनचोली सहित इन जगह पर भू-कटाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गोपेश्वर से कर्णप्रयाग लौटते समय प्रभारी मंत्री डाॅ. धन सिंह के काफिले को बहुगुणानगर के आपदा प्रभावितों ने रोक दिया और मकानों के निरीक्षण की मांग करने लगे। आपदा प्रभावित कमला रतूड़ी, राकेश खंडूड़ी, बीपी सती, पुष्कर सिंह, आरडी सती आदि ने कहा कि यहां सुरक्षात्मक कार्य नहीं बल्कि पूर्ण रूप से विस्थापन किया जाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने डीएम को प्रभावितों को किराये पर शिफ्ट करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें