फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली-नकली उक्रांद का झगड़ा खत्म, त्रिपाठी धड़े को मान्यता

Thu, 21 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में असली नकली का झगड़ा निपट गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मई 2015 में पुष्पेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बने यूकेडी के धड़े को मान्यता दे दी है।
विज्ञापन


इसके बाद अब त्रिपाठी धड़ा यूकेडी के चुनाव चिह्न कुर्सी पर चुनाव लड़ सकेगा। त्रिवेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में बना दूसरा धड़ा भी इस पर दावेदारी जता रहा था।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, संरक्षक काशी सिंह ऐरी, बीडी रतूड़ी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रताप शाही और दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीडी जोशी ने बुधवार को आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि निर्वाचन आयोग ने उनके धड़े को असली यूकेडी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने दी कुर्सी चिह्न पर चुनाव लड़ने की अनुमति

आयोग के आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड क्रांति दल को पूर्व में आवंटित चुनाव चिह्न कुर्सी का लाभ दिया जाता है।

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत ने बताया कि निर्वाचन आयोग के 18 जनवरी को आए आदेश से साफ हो गया है कि 16-17 मई 2015 में हुए पार्टी के द्विवार्षिक महाधिवेशन में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों वाला दल ही असली यूकडी है।

इस दौरान पंकज व्यास, डीडी शर्मा, सुनील ध्यानी, आनंद सिलमाना, बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, धर्मेंद्र कठैत, अतुल चंद रमोला, सुरेंद्र कुकरेती, वाहिद खान, आशा शर्मा, महेश मठपाल, डीके पाल, प्रताप कुंवर, इमरान अहमद, वसीर खान आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें