उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और उनकी पत्नी के बीच तीसरे बेटे को लेकर परिवार न्यायालय में चल रहे विवाद में डीएनए रिपोर्ट का खुलासा हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, मां-बेटे का डीएनए समान पाया गया है, जबकि साहब सिंह सैनी के डीएनए से मिलान नहीं हुआ है। हालांकि याचिकाकर्ता ने अदालत से किसी अन्य एजेंसी से डीएनए जांच कराने की मांग की है। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि दस फरवरी तय की है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी ने परिवार न्यायालय में वाद दायर किया है। कोर्ट ने साहब सिंह सैनी को पत्नी को तीन हजार रुपये भरण-पोषण देने के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ मंत्री ने याचिका दायर की है।