फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ: ट्रैकिंग दल के सदस्य की मौत, लाश टेंट में छोड़कर चले गए साथी

Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/देहरादून
विज्ञापन
ट्रैकिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रांसी गौंडार पैदल मार्ग से होकर केदारनाथ जा रहे सात सदस्यीय ट्रैकिंग दल के एक सदस्य की मौत का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब दल के सदस्यों ने घटना के दूसरे दिन केदारनाथ पहुंचकर इसकी जानकारी दी । सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें शव को रेस्क्यू कर ले आई।
विज्ञापन

बंगलूरू का एक ट्रैकिंग दल रांसी से 19 सितंबर को  केदारनाथ के लिए चला था। दल में सात ट्रैकर व 9 पोर्टर समेत कुल 16 लोग शामिल थे। इसी बीच 22 सितंबर को दल के एक सदस्य केजी अनंत (63) पुत्र अय्यर निवासी बंगलूरू की केदारनाथ से 18 किमी पहले मनणी में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। केदारनाथ पहुंचकर 23 सितंबर को रुद्रप्रयाग पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
गढ़वाल रेंज आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीम भेजकर शव को ऋषिकेश लाया गया है। कहा जा रहा है कि अनंत की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लिहाजा जांच कराई जा रही है कि ट्रैकिंग दल किन परिस्थितियों में अनंत को मृत अवस्था में छोड़कर आगे गया। बताया जा रहा है कि ट्रैकिंग दल कुछ पोर्टरों को वहां छोड़कर केदारनाथ की तरफ बढ़ा था, जिसने केदारनाथ पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें