फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा के फेर में बढ़ी मुसीबत, ऑनलाइन ने उलझाया

Wed, 24 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेवल ट्रेड नियमावली लागू करना होटल, धर्मशाला, आश्रम, गेस्ट हाउस, गाइड, टैक्सी वालों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही है। इसी कारण पिछले एक महीने में एक भी पंजीकरण नहीं हुआ है। अब विभाग ने आवेदकों के लिए कैंप लगाए जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ट्रेवल ट्रेड नियमावली के तहत होटल, धर्मशाला, आश्रम, गेस्ट हाउस, गाइड, टैक्सी आदि व्यापार से जुड़े लोगों को पर्यटन कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। पर्यटन विभाग की मंशा यह है कि यदि सभी का पंजीकरण होगा तो आसानी से एक प्लेटफार्म पर पर्यटकों को सुविधाएं दी जा सकेंगी।

साथ ही पंजीकृत एजेंसियों पर पर्यटक भरोसा भी करेंगे। लेकिन, एक महीना बीतने के बाद भी कोई आवेदन पंजीकृत नहीं हो सका है। ऐसे में विभाग की मुसीबत और बढ़ गई है। आवेदक ऑनलाइन सिस्टम में ही उलझ कर रह गए हैं। किसी से विभाग की साइट नहीं खुल रही है, तो किसी को फार्म कैसे भरना है यह समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


आप ही भर दो फार्म
ऋषिकेश स्थित शीलनाथ समाधि धर्मशाला के पंजीकरण के लिए अरुण कुमार मंगलवार को पर्यटन विभाग पहुंचे। अरुण का यह चौथा चक्कर था। अरूण ने यहां पहुंचते ही एक कर्मचारी से कहा कि हम जानकारी दे देते हैं, आप ही हमारा फार्म भर दो। हमको कुछ समझ नहीं आ रहा है, अरे हमसे तो साइट तक नहीं खुल रही है।

ये किस चक्कर में उलझा रहे हो, सीधे-सीधे आप लोग ही फार्म भर लो, हमसे फीस ले लो। इस पर विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें साइट खोलकर दिखाई और जल्द ही प्रशिक्षण देने की बात कही।

साइट में कोई दिक्कत नहीं है, हो सकता है कि सर्वर डाउन होने की वजह से साइट न खुल पा रही हो। तकनीकी विशेषज्ञों से बात की जाएगी। आवेदकों की परेशानी दूर करने के लिए अब जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में लोगों को साइट खोलना, फार्म भरना सभी तरह की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वाईके गंगवार, डिप्टी डाइरेक्टर, पर्यटन विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें