फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज कार्य रुकने पर भड़के पार्षद

Wed, 24 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज कार्य रुकने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा पार्षदों ने एडीबी दफ्तर में ज्ञापन सौंपा। परियोजना प्रबंधक विनय मिश्रा के अनुपस्थिति रहने पर पार्षदों ने गहरी नाराजगी जताई। यह पता चलने पर कि एडीबी की तीसरे दौर की फंडिंग बंद हो गई है पार्षदों ने मेयर विनोद चमोली को ज्ञापन सौंपकर सीवरेज कार्य अमृत योजना से कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज संबंधी काम रुके हुए हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज पार्षदों ने बुधवार को वरिष्ठ पार्षद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में राजेंद्रनगर स्थित एडीबी कार्यालय पहुंचे। जहां प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा के न मिलने पर पार्षदों ने उन्हें फोन कर खूब खरी खोटी सुनाई।

मिश्रा ने उन्हें बताया कि तीसरे फेस का धन आना बंद हो गया है इसलिए एडीबी के स्तर से काम नहीं होंगे। इस पर पार्षद मेयर के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन देकर रुके हुए कार्य अमृत योजना के तहत कराने की मांग की। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि सीवरेज संबंधी कार्य अमृत योजना से कराए जाएंगे। इस दौरान पार्षद अब्दुल कयूम, सतीश कश्यप, महिपाल धीमान, अमिता सिंह, राकेश मंझकोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें