फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूटी-बाइक किराये पर देने वालों के कार्यालयों में नहीं शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमसूरी में परिवहन कर अधिकारी के निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएंI
विज्ञापन




परिवहन कर अधिकारी ने शनिवार को पर्यटकों को किराये पर स्कूटी और बाइक उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। एजेंसियों में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली।



गांधी चौक, लंढौर रोड, पिक्चर पैलेस, तिलक रोड पर कई एजेंसियां पर्यटकों को स्कूटी और बाइक किराये पर उपलब्ध कराती हैं। परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत के नेतृत्व में लंढौर और पिक्चर पैलेस क्षेत्र में एजेंसियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। एजेंसियों के बुकिंग सेंटर का पंजीकरण, लाइसेंस, वाहनों का पंजीकरण, पर्यटकों के लिए बुकिंग सेंटर में व्यवस्थाएं देखी। एजेंसियों की पार्किंग भी चेक की गई। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि करीब 25 एजेंसियों के बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


एजेंसियों के कार्यालयों में शौचालय की व्यवस्था नहीं दिखी। अन्य कई अनियमितताएं भी मिलीं। जांच रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दी जाएगी। उधर टैक्सी कार ऑनर्स एसोसिएशन संयोजक प्रदीप सिंह रावत एवं महामंत्री सुंदर सिंह पंवार ने आरोप लगाया कि किराये पर स्कूटी और बाइक का संचालन करने वाले नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। लाइसेंस में जिस जगह को दर्शाया गया है वहां से एजेंसियों का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




I
I

Iसड़क पर खड़ी होती हैं स्कूटी और बाइकI



एजेंसियों के पास पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। एजेंसियों के स्कूटी और बाइक सड़कों पर पार्क होती हैं। जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। परिवहन विभाग की टीम के निरीक्षण की भनक लगते ही एजेंसी संचालकों ने सड़कों से अपने स्कूटी और बाइकों को हटा लिया। टीम के वापस लौटते ही फिर से सड़कों पर वाहनों को खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें