फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन की पूरे संभाग में कार्रवाई, 345 वाहनों के चालान, 87 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से संभाग के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और विकासनगर में छह और सात अप्रैल को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2313 वाहनों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर 345 वाहनों के चालान कर 87 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन




आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि ऐसे वाहन जो अन्य राज्यों से आते हैं और बिना टैक्स जमा किए ही चले जाते हैं उन पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई है। दो दिनों में की गई कार्रवाई में 2110 वाहन बाहरी राज्यों के हैं। चेकिंग अभियान संभाग के सभी शहरों में चलाया गया। विभाग की ओर से ओवरलोडिंग और फिटनेस से जुड़ीं अनियमितताएं मिलने पर भी कार्रवाई की गई है। चेकिंग अभियान में एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, रश्मि पंत, अनिल नेगी, नेहा झा, हरीश कुमार सती, भारत भूषण, अनुराधा पंत, जितेंद्र बिष्ट, वर्षा सैनी, मुकेश भारती, संगीता धीमान, कृष्ण चंद्र पालड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें