फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फेंसिंग लीग में साईना, नम्या और आकांक्षा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में अश्मिता फेंसिंग सिटी लीग गर्ल्स अंडर 20 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों की 80 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में साईना बिष्ट ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आनंदिता सैनी ने रजत, मन्नत मंडराल व प्रियांशी कंडवाल ने कांस्य पदक कब्जाया। इसके अलावा एप्पी वर्ग में नम्या महतो ने गोल्ड, अवनी राणा ने सिल्वर और आरना चौहान व सुनैना ने कांस्य पदक जीता। सेब्रे वर्ग में आकांक्षा राठौर ने गोल्ड, वैष्णवी ने सिल्वर और मनी कर्णिका व आंचल ने कांस्य पदक जीता। बलूनी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर फेंसिंग सेक्रेटरी जनरल एसोसिएशन उत्तराखंड देवेंद्र बिष्ट देवेंद्र बिष्ट, अनूप मिश्रा, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, फेंसिंग कोच प्रदीप कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें