फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोडवेज बसों का किराया और कम कर सकता है परिवहन निगम प्रबंधन

Sat, 27 Jun 2020 10:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कम यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम बसों का किराया और कम सकता है। निगम पहले ही किराये में 20 फीसदी का अधिभार माफ कर चुका है।  तीसरे दिन पूरे प्रदेश में 86 बसों का संचालन हुआ, जिनमें 3340 लोगों ने सफर किया। तीसरे दिन कुल 345000 रुपये की आय हुई। पिछले दिनों बसों का संचालन शुरू करने से पहले शासन ने किराये में करीब दोगुना इजाफा कर दिया था।

विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि किराया ज्यादा होने से भी यात्री की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि देहरादून में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की वजह से आईएसबीटी और पर्वतीय दीपों से गाड़ियों का संचालन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के बाद यात्रियों की संख्या और आमदनी की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद किराये पर कोई निर्णय लिया जाएगा। 

दून में यात्रियों को हुई परेशानी
देहरादून से बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में कई यात्री आईएसबीटी और पर्वतीय डिपो पहुंच गए। वहां उन्हें शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन न होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें