फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवंबर में परिवहन निगम को 5.3 करोड़ रुपये का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली रूट पर बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन बंद होने से आय पर पड़ा था असर

पिछले करीब तीन महीने से घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को नवंबर में 5.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसको लेकर निगम के अधिकारी काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान की पॉलिसी लागू होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की 194 सामान्य और 27 वॉल्वो बसों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया था। ऐसे में निगम को आय में घाटे का डर सता रहा था। पिछले तीन महीने से लगातार घाटे में चल रहे परिवहन निगम को नवंबर में पांच करोड़ से भी ज्यादा का लाभ हुआ है। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि निगम की कुल औसत आय में करीब 5.3 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

इस महीने निगम की कुल आय करीब 65 करोड़ रुपये है। निगम के देहरादून मंडल में कुल आठ डिपो हैं। इस बार लगभग सभी डिपो की आय में बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए पूर्व में सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को सही ढंग से बसों के संचालन के निर्देश दिए गए थे। साथ ही संचालन से बाहर हुई बसों को अन्य रूटों पर लगाने को कहा गया था। यही कारण है कि निगम की आय में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें