त्रीस्तरीय पंचायत की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल करते हुए आठ आईएएस व एक आईपीएस का तबादला कर दिया।
मुख्तार मोहसिन टिहरी के नए पुलिस अधीक्षक
एस राजू फिलहाल नए एफआरडीसी होंगे। एमएच खान गृह विभाग के प्रमुख सचिव होंगे और आईपीएस मुख्तार मोहसिन को टिहरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
शासन से मिली जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव बीपी पांडे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त होने के बाद उनका एफआरडीसी का पद फिलहाल प्रमुख सचिव एस राजू को दे दिया है।
उनके पास पुरानी जिम्मेदारी यथावत रहेंगी। राजू इस वक्त समाज कल्याण आयुक्त होने के साथ ही समाज कल्याण, विद्यालयी शिक्षा व पेयजल विभाग के प्रमुख सचिव भी है।
उनसे जलागम लेकर प्रमुख सचिव एस रामास्वामी को दिया गया है। जबकि रामास्वामी से वन एवं पर्यावरण लेकर प्रमुख सचिव डा.रणबीर सिंह को दे दिया गया है।
राधा रतूड़ी आबकारी सचिव
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू से आबकारी हटाकर प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी को दे दिया है।
बताते है कि संधू ने ही कुछ भार हल्का करने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने संधू को अल्पसंख्यक कल्याण विकास निगम के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है।
इसी के साथ एमएच खान को गृह व कारागार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा सचिव उमाकांत पंवार को दे दिया है, पुराने विभाग उनके पास यथावत रहेंगे।
शासन में अपर सचिव ब्रजेश कुमार संत को उत्तराखंड परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उधर, पीएचक्यू में तैनात सहायक महानिरीक्षक पीएसी मुख्तार मोहसिन को टिहरी क नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
टिहरी में तैनात जनमेयजय खंडूड़ी को पीएचक्यू भेजा है।