फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे देगा चारधाम यात्रा को संजीवनी

Sun, 11 May 2014 04:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कपाट खुलने के करीब दस दिन बाद भी आपदा की मार झेल रही चारधाम यात्रा को अब रेलवे संजीवनी देगा।
विज्ञापन


प्रदेश का पर्यटन महकमा उत्साहित
जून में दिल्ली, मुंबई, वाराणसी समेत विभिन्न बड़े शहरों से दून आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल होने से प्रदेश का पर्यटन महकमा उत्साहित है।

विभाग को उम्मीद है कि ट्रेनों में आ रहे इन यात्रियों में से बड़ी संख्या चारधाम दर्शन के लिए ही आ रही है। ऐसे में विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

चारधाम यात्रा पर आने वाले अन्य राज्यों के यात्री सामान्यत: हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनों को चुनते हैं। दून आने वाली सभी ट्रेनें हरिद्वार होकर आती हैं।
विज्ञापन


लेकिन कई बार हरिद्वार, ऋषिकेश के लिए टिकट न मिल पाने पर यात्री दून का टिकट करा लेते हैं। अब तक यात्रियों का सूखा झेल रहा पर्यटन विभाग रेलवे टिकट आरक्षण की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


जून में आरक्षण की स्थिति विभाग को सुकून दे रही है। विभिन्न शहरों से दून के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी बनी हुई है।

विभिन्न शहरों में चल रहा कन्वेंसिंग प्रोग्राम
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईके गंगवार कहते हैं कि विभाग यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न शहरों में लगातार कन्वेंसिंग प्रोग्राम चला रहा है।

उनका कहना है कि जून में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या पर्यटन और चारधाम यात्रा के लिहाज से सकारात्मक है।

ट्रेनों में एक जून की वेटिंग
नई दिल्ली से एसी एक्सप्रेस : फर्स्ट एसी- 6, सेकंड एसी- 23
बनारस से जनता एक्सप्रेस : थर्ड एसी- 31, स्लीपर-39
इलाहाबाद से संगम (लिंक) एक्सप्रेस : थर्ड एसी- 44, स्लीपर-59
बांद्रा (मुंबई) से दून एक्सप्रेस : थर्ड एसी- 15 वेटिंग, स्लीपर- 5 (उपलब्धता)
नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : चेयर कार- 61 वेटिंग, फर्स्ट एसी- 7 (उपलब्धता)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें