फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट टला, राइट टाइम पर आएंगी सभी ट्रेन!

Mon, 13 Oct 2014 08:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के रायवाला में रेलवे पुल के मरम्मत काम स्थगित हो गया है। सभी ट्रेनों का संचालन अब निर्धारित समय से होगा।
विज्ञापन


दरअसल, मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा दून से लक्सर तक पिछले करीब एक महीने से रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

रायवाला यार्ड स्थित पुल संख्या 68 पर 13 अक्तूबर की रात 10 बजकर 45 मिनट से 14 अक्तूबर की सुबह पौने पांच बजे तक मरम्मत का काम होना था। इस वजह से 13 अक्तूबर की रात से 14 अक्तूबर दोपहर तक कुछ ट्रेनों का संचालन हरिद्वार स्टेशन तक ही होने का कार्यक्रम था।

निर्धारित समय पर संचालन होगा
कुछ ट्रेनों को जगह-जगह रोककर अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचना था। अब ऐन मौके पर मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा मरम्मत का काम स्थगित किए जाने से सभी ट्रेनों का निर्धारित समय पर संचालन होगा।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य से नई दिल्ली से देहरादून आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, वाराणासी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस और हावड़ा से दून आने वाली दून एक्सप्रेस को मंगलवार सुबह आधा से पौन घंटे देरी से दून पहुंचना था।
विज्ञापन


जबकि इलाहाबाद से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस और काठगोदाम से देहरादून आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही आने का कार्यक्रम बताया गया था। अब ये सभी ट्रेन निर्धारित समय पर दून पहुंचेंगी। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि रायवाला में मरम्मत का कार्य स्थगित होने की सूचना मुरादाबाद मंडल से मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें