फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर से धारी देवी तक सुरंग से गुजरेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में नौवां स्टेशन

Wed, 31 Jul 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

श्रीनगर जीआईएनटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी तक बनने वाली सुरंग का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। श्रीनगर से धारीदेवी तक नौ किमी. का ट्रैक सुरंग के अंदर है जबकि जबकि 800 मी. से अधिक यहां पर ओपन ट्रैक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआईएनटीआई श्रीनगर से करीब 10 किमी का ट्रैक पार कर यात्री पहुंचेंगे धारी देवी स्टेशन। यह 10 किमी का ट्रैक सुरंग के अंदर से गुजरेगा और इसका कार्य लगभग 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।धारी देवी लोगों की पूजनीय हैं। मान्यता है कि मां धारी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती हैं।

विज्ञापन


माता की मूर्ति एक दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। श्रीनगर से धारीदेवी तक नौ किमी. का ट्रैक सुरंग के अंदर है जबकि जबकि 800 मी. से अधिक यहां पर ओपन ट्रैक है। श्रीनगर जीआईएनटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी तक बनने वाली सुरंग का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंक्रीट और पटरी बिछाने का कार्य होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  केदारनाथ से 92 किमी दूर तक पहुंच जाएगी रेल, तुंगनाथ जाने वालों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर तीन पटरियां बनेंगी, जबकि ओपन और सुरंग के अंदर सिंगल पटरियां होंगी। यहां स्टेशन से धारी देवी क्षेत्र, बछणस्यूं, चलणस्यूं पट्टी के 30 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहां से बदरी-केदार जाने के लिए पहुंच भी आसान हो जाएगी। देवप्रयाग से धारीदेवी तक 35 किमी. से अधिकक्षेत्र में रेल करीब 30 किमी. सुरंग के अंदर से गुजरेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें