खिलाड़ियों का कहना
खिलाड़ियों की सीटें वेटिंग अधिक होने के कारण कंफर्म नहीं हो पाई हैं, इसलिए अब टीम इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाएगी। इस संबंध में आंध्र प्रदेश में बात की गई, तो उनकी ओर से भी कोई सहयोग नहीं दिया गया है।
- सुंद्रियाल, सचिव, उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन
सभी को जाने के लिए मना कर दिया गया है। इसके बाद से बहुत दुख महसूस हो रहा है। राज्य सरकार ही अब चाहेगी तो अब हम सभी प्रतिभाग कर पाएंगे।
- पवित्रा, रुद्रपुर
ये भी पढ़ें...Dehrarun: शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
ट्रेन में सीट ही नहीं कंफर्म हो पाई है। अब कैसे जा पाएंगे। दो साल से तैयारी कर रहे थे, लेकिन एसोसिएशन की ओर से मना करने के बाद से हौसला टूट गया है। सारी मेहनत बेकार चली गई है।
- सविता, खिलाड़ी