फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात, स्कूलों को ट्रैफिक रूट जारी करेगी पुलिस

Fri, 15 Jul 2016 10:39 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी के समय शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस नई पहल करने जा रही है।
विज्ञापन


देहरादून के करीब 19 बड़े स्कूलों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार हो रहा है। मसलन, स्कूल खुलने और छुट्टी के समय किसी मार्ग से निकलना है, अभिभावकों के वाहन कहां खड़े होंगे, इसके लिए प्लान में व्यवस्था की जा रही है। द्रोण इंटरनेशनल, ब्राइट लैंड, सेंट जोजेफ, दून इंटरनेशनल, समर वैली और ब्रुक्रलिन स्कूल का रूट प्लान बनकर लगभग तैयार हो गया। स्कूल तंत्र के साथ ही बच्चों और अभिभावकों को ट्रैफिक रूट प्लान वितरित किया जाएगा।

शहर में स्कूलों की छुट्टी के समय जाम बड़ी समस्या है। छुट्टी का टाइम अलग होने के बाद भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पाया। खासतौर से डालनवाला इलाका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। कारण, इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बड़े स्कूल है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस मानती है कि स्कूली ट्रैफिक अनियंत्रित होने के कारण इस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं। इसी कड़ी में हर स्कूल का अलग से ट्रैफिक रूट तैयार किया जा रहा है। स्कूली वाहनों के अलावा अभिभावक भी उसी मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक पूरा प्लान बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

शहर के करीब 19 बड़े स्कूलों के लिए ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। जल्द ही पूरा प्लान सार्वजनिक कर दिया जाएगा। शिक्षकों, स्कूल वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पहले ही ट्रैफिक प्लान समझा दिया जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

- धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक यातायात

500 चीफ और 100 ट्रैफिक वार्डन 
ट्रैफिक में जन सामान्य की भागेदारी बढ़ाने के लिए पुलिस चीफ और ट्रैफिक वार्डन बनाने जा रही है। उनके लिए बाकायदा विशेष बैज तैयार हो रहा है। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक 500 चीफ और 100 ट्रैफिक वार्डन बनाने का प्रस्ताव है। चीफ वार्डन में रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा, जबकि ट्रैफिक वार्डन में युवाओं को शामिल किया जाएगा। अपने-अपने इलाकों में ट्रैफिक संचालन के लिए उनकी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें