देहरादून। आईएमए में परेड और राष्ट्रपति दौरे के कारण पुलिस की ओर से यातायात डायवर्ट होने के कारण प्रेमनगर और शिमलाबाई क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस को यातायाता सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
दरअसल, आईएमए परेड के कारण प्रेमनगर से वाहनों को चायबागान होते हुए शिमलाबाई की ओर से भेजा जा रहा है। साथ ही सेलाकुई से आने वाले वाहनों को भी बाईपास से गुुजारा जा रहा है। जिसके कारण प्रेमनगर और शिमलाबाई में वाहनों का दबाव बढ़ जा रहा है। सड़कें संकरी होने के कारण लोगों को शिमलाबाई के साथ ही प्रेमनगर में घंटों जाम में फंसा रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दोनों जगह दिनभर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। पुलिस को जाम को काबू पाने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा।