फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी काम हो तो ही आज निकलें घर से बाहर

Mon, 27 Jul 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को यदि जरूरी हो तभी घर से निकलें। अगर जाएं भी तो सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक के समय का ख्याल रखें।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूलों की छुट्टी का समय हो जाएगा। तकरीबन पांच घंटे सड़कों पर जाम लगने की पूरी आशंका है। इस दौरान वाहन रेंगते हुए भी चलें तो गनीमत होगी।

जाम के कारण लोगों और पुलिस दोनों की अग्नि परीक्षा हो सकती है। शहर में दो बड़े-बड़े जुलूस और सावन का सोमवार और दोपहर में स्कूलों की छुट्टी ऐसे कारण हैं जिससे सड़कों पर भारी दबाव की आशंका है। इस संबंध में रविवार को पुलिस ने कई घंटे बैठक कर जाम से निपटने की योजना भी बनाई।

एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया कि लोगों को जाम ने निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिछले सप्ताह जैसे-तैसे पुलिस ने स्कूलों की छुट्टी के वक्त जाम से मुक्ति पाने में कुछ हद तक सफलता हासिल की हो, लेकिन सोमवार को शिक्षा मित्र जैन धर्मशाला से सचिवालय कूच और समाजवादी पार्टी का लैंसडौन से राजभवन कूच दोनों बड़े जुलूस यातायात को बेपटरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार होने की वजह से शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या वैसे ही बढ़ जाती है। एसएसपी ने बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए सुबह से ही फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें