फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: PM मोदी आईएमए पहुंचे तो देहरादून में ठहरा ट्रैफिक, घंटों लगा जाम

Sun, 22 Jan 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
traffic jam at ima - फोटो : AmarUjala
आईएमए में कमांडर कांफ्रेंस के दौरान दो घंटे देहरादून-विकासनगर का यातायात डायवर्ट किए जाने के कारण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। मुख्य मार्ग खोले जाने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

2 of 5
traffic jam at ima - फोटो : AmarUjala
कमांडर कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से करीब आधा घंटे पहले शनिवार सुबह नौ बजे आईएमए के पास से दून-विकासनगर मार्ग के यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
traffic jam at ima - फोटो : AmarUjala
सुबह का समय होने के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया, जिस कारण डायवर्ट मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी मार्ग पर दोनों तरफ के वाहनों के आवागमन का दबाव था। ऐसे में जाम लगना स्वाभविक था।

4 of 5
traffic jam at ima - फोटो : AmarUjala
ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिस भी लगी थी, लेकिन वाहनों को आगे बढ़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रधानमंत्री के विक्रम बतरा मैस की कमांडर कांफ्रेंस में बैठ जाने के बाद यातायात के लिए मुख्य मार्ग को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Army - फोटो : AmarUjala
तीसरे पहर फिर यातायात बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वीवीआईपी के जाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें