फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जमा मलबा हटने से यातायात हुआ सुचारू

विज्ञापन
27 भादसी-पटना मोटर मार्ग से मलबा को हटाने के बाद खुली सड़क। - पीडीएफ फाइल - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भादसी-पटना बाईपास मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा कुंभकरण की नींद से जाग गया है। हरकत में आए लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क पर जमा मलबे की सफाई कर दी है। मलबा साफ होने से अब यातायात सुचारु हुआ है।
विज्ञापन

बीते 28 दिसंबर को अमर उजाला ने ‘सड़क पर गिरे मलबे से यातायात बाधित’ शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। हरकत में आए लोनिवि ने भादसी-पटना बाईपास मोटर मार्ग पर जमा मलबे की सफाई कर दी। हल्दोगी गांव के ग्रामीण तेजपाल बिष्ट और वासुदेव नौटियाल ने बताया था कि लोनिवि की ओर से भादसी-पटना बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बीते 20 दिसंबर से सड़क का निर्माण कार्य हल्दोगी गांव के समीप रुका हुआ है। ठेकेदार ने जेसीबी से पहाड़ को काट दिया है, जिसका मलबा सड़क पर जमा है। मलबे के नहीं हटने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही थी। सड़क पर मलबा हटने से यातायात और ग्रामीणों की आवाजाही सुगमता से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें