फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन को लेकर व्यापारियों को नहीं किया जाएगा अनावश्यक परेशान-मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक और पॉलिथीन से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को मेयर और नगर आयुक्त संग बैठक में पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न का मामला उठाया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि जल्द ही कौन सी प्लास्टिक और पॉलिथीन प्रतिबंधित है और कौन सी नहीं, इसकी लिस्ट दी जाएगी। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन के नेतृत्व में बैठक में व्यापारियों को 75 माइक्रोन से ऊपर की पन्नी एवं कंटेनर का सैंपल दिखाए गए। इस दौरान मैसोन ने कहा कि जो प्लास्टिक और पॉलिथीन बैन नहीं है, नगर निगम की ओर से उसका भी चालान किया जा रहा है। मेयर और नगर आयुक्त से मांग की कि सभी व्यापारियों को एक लिस्ट दी जाए, जिससे सामान बेचने वाले दुकानदारों के साथ खरीदार को आसानी हो और निगम के अफसरों को भी बताने में आसानी हो।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हित की बात की जाएगी, लेकिन निगम केंद्र द्वारा दी गई गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य करेगा। किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा। जल्द ही सभी को प्रतिबंधित पॉलिथीन और सामान की सूची दी जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, दून पेपर एंड प्लास्टिक बैग एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मिंचू बत्रा, सचिव रचित गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, अनिल माटा, अमित गुप्ता, नीरज, विक्की गर्ग, अनुराग जैन, अभिषेक अरोरा, मयंक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें