प्रवेश शुल्क से लेकर विश्राम गृहों के रेट में हुई बढ़ोतरी
इस बार वन विभाग ने इन पर्यटन जोन के प्रवेश शुल्क से लेकर गेस्ट हाउस के किराए में भी बढ़ोतरी कर दी है। अब तक प्रति व्यक्ति लिए जा रहे 200 रुपये प्रवेश शुल्क को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह हल्दूपड़ाव वन विश्राम गृह का एक रात का किराया 1250 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। पाखरो व इसके पास के मोरघट्टी, रथुवाढाब व मुंडियापानी बंगलों का किराया भी 750 रुपये से 2,000 रुपये कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द: बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें
सड़क-बिजली की नहीं है व्यवस्था
पर्यटन की गतिविधियों से जुड़े लोगों का कहना है कि दोनों पर्यटन जोन भले ही 15 दिन पहले खोले जा रहे हैं, लेकिन यहां संचार, सड़क, बिजली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पर्यटकों के परमिट के बार कोड स्कैन करने के लिए भी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिप्सी सफारी ट्रैक की हालत काफी खराब है। झाड़ियाें की सफाई नहीं होने से वन्यजीव भी कम ही नजर नहीं आएंगे।