फंदे पर लटक रही थी वाणी
देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। साथी छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी। हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। वाणी फंदे पर लटक रही थी। कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को देहरादून बुलाया।
मां पति से रहती हैं अलग
छात्रा के शव का मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पंचायतनामे की वीडियोग्राफी की गई है। उसके कमरे की तलाशी लेने पर कॉपी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं।
ये भी पढ़ें...Badrinath-Kedarnath: अब तक 51 हजार से अधिक वीआईपी कर चुके दर्शन, सीएम धामी ने कटवाई थी सबसे पहली पर्ची
कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनका खुलासा नहीं किया जा सकता है। इन सबसे पुलिस इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर ही आत्महत्या करना मान रही है। उसकी मां अपने पति से अलग रहती हैं और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं। छात्रा की मां प्राइवेट कंपनी में काम करती है।I