फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरिद्वार में रुकने के लिए देने होंगे पांच रुपए

Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों का अब पंजीकरण होगा। इसके एवज में प्रत्येक यात्री से पांच रुपए पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


होटल, ढाबों, लॉज और ट्रेवल एजेंसियों पर फार्म उपलब्ध रहेंगे। जो भी यात्री हरिद्वार में रुकेगा उससे फार्म भरवाया जाएगा। पंजीकृत यात्री का नगर निगम एक लाख रुपये का बीमा भी करेगी।

बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अपनी आय बढ़ाने के लिए यह अहम निर्णय लिया गया है। यह निर्णय मंजूरी के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वहां इसके पास होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


उसके बाद पंजीकरण शुरू करने की तिथि घोषित की जाएगी। तंगहाली से जूझ रहे नगर निगम की कार्यकारिणी में इस प्रस्ताव को पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास किया।
Trending Videos
विज्ञापन

...तो कांवड़ में होगी करोड़ों की कमाई

सहमति बनी कि बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद पंजीकरण फार्म तुरंत होटल, धर्मशाला, लॉज और ट्रेवल एजेंसी के कार्यालयों को दे दिए जाएंगे। यहां आने वाले प्रति यात्री से शुल्क वसूलना इनकी जिम्मेदारी होगी।

यदि प्रस्ताव पर मुहर लग गई तो नगर निगम की बल्ले-बल्ले होगी। 15-20 दिन के कांवड़ मेले में ही नगर निगम को करोड़ों की कमाई होगी।

इसके अतिरिक्त भी हरिद्वार में सालभर में कई लक्खी स्नान और मेले होते हैं। ऐसे में एक-एक दिन में ही नगर निगम की कमाई करोड़ों में पहुंच सकती है।

क्सर यह कहा जाता है कि मेलों के दौरान पुलिस-प्रशासन श्रद्धालुओं के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर बताता है। पंजीकरण की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं के पहुंचने की सही स्थिति का भी पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें