उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि यदि कोई स्वेच्छा से 20 साल तक पहाड़ में काम करने के लिए तैयार है तो उसकी सेवाएं दो साल और बढ़ा दी जाएंगी।
उत्तराखंड है पहाड़ी राज्य
रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी परिषद के दूसरे द्विवार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के बाद मिला उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है, लेकिन आज हम पहाड़ मुक्त उत्तराखंड चाहते हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई कर्मचारी दुर्गम में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। आंदोलनकारियों की उचित मांगों पर आश्वासन देते हुए सीएम ने कहा कि राज्य को सही दिशा देने के लिए कठोर फैसले जरूरी हैं।
उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रदेश को हड़ताली न बनाएं और इसे सही दिशा और दशा देने के लिए प्रयास करें।